मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चक्कर मैदान स्थित ईसीएचएस पॉली क्लिनिक में लाभार्थियों व पूर्व सैनिकों के साथ बैठक हुई। अध्यक्षता ऑफिसर इंचार्ज ग्रुप कैप्टन बसंत कुमार ने की। बैठक में पॉली क्लिनिक की व्यवस्था में सुधार को लेकर किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही आगामी योजना पर मंथन किया गया। लाभार्थियों ने दवा वितरण काउंटर पर अधिक समय लगने की समस्या बताई।ऑफिसर इंचार्ज ने बताया कि पॉली क्लिनिक में सुधार जारी है। एयर फोर्स एसोसिएशन के सहयोग से फिजियोथेरेपी कक्ष में ट्रेक्शन बेड, ट्रेक्शन मशीन व स्लाइडिंग लेडर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डॉक्टरों की संख्या एक से बढ़कर तीन हो गयी है। यह भी पढ़ें- एयरफोर्स एसोसिएशन ने पॉली क्लिनिक को दी फिजियोथेरेपी किट पॉली क्लिनिक को टाइप-सी से टाइप-बी श्रेणी में अपग्रेड करने की प्रक्रि...