फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर अपराधियों ने अब सेना के अधिकारियों का फर्जी नाम इस्तेमाल कर ठगी का नया जरिया ढूंढ लिया है। बादशाहपुर की नया वासी ढाणी निवासी विनीत यादव के साथ अज्ञात साइबर ठग ने भारतीय वायुसेना का अधिकारी बनकर छह लाख 62 हजार 542 रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर दक्षिण गुरुग्राम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विनीत यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने खुद को वायुसेना का अधिकारी बताकर सरिया खरीदने के नाम पर संपर्क किया था। इसके बाद एडवांस पेमेंट और विभिन्न प्रकार के शुल्क जमा कराने के बहाने झांसा देकर उनसे छह लाख 62 हजार रुपये की ठगी कर डाली। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी। साइबर साउथ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ क...