वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। फूलपुर पुलिस ने सोमवार को एयरपोर्ट परिसर में अभियान चलाया। यात्रियों को घेरकर सवारी के लिए दबाव बनाने वाले चार टैक्सी और ऑटो चालकों को गिरफ्तार किया गया। दो वाहन जब्त भी किये गए। पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि एयरपोर्ट पर टैक्सी और ऑटो चालकों के साथ बैठक कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही रहें। अराइवल लेन पर आकर यात्रियों को न घेरें तथा किसी भी यात्री के साथ दुर्व्यवहार न करें लेकिन कई यात्रियों की ओर से शिकायत मिली कि कुछ टैक्सी-ऑटो चालक सवारी लेने से मना करने पर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। अनावश्यक रूप से परेशान करते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...