रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- आनंद पांडे, पंतनगर। पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार परियोजना को लेकर प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को जिला प्रशासन, पंतनगर विश्वविद्यालय और पुलिस की संयुक्त टीम ने संजय कॉलोनी और मस्जिद कॉलोनी क्षेत्र में घर-घर जाकर 800 परिवारों को नोटिस दिए। जो लोग मौके पर नहीं मिले, उनके घरों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। नोटिस में 15 दिन के कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना निदेशक की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, उत्तराखंड शासन के आदेशों तथा उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। जांच में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गय...