वाराणसी, जुलाई 22 -- पिंडरा। एसडीएम कुंदनराज कपूर ने मंगलवार को लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विस्तार और टनल रोड निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने मातहतों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि मुआवजा लेने के बाद भी जिन लोगों ने कब्जा नहीं छोड़ा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिग्रहित किए गए गांवों का निरीक्षण किया। बता दें कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए पूरा रघुनाथपुर, बसनी, कर्मी, घमहापुर, बैकुंठपुर, सगुनहा समेत कई गांवों में जमीन अधिग्रहित की गई। संबंधित लोगों को मुआवजा भी दिया जा चुका है। एसडीएम ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और राजस्व विभाग को बुधवार से कब्जा हटाने का निर्देश दिया। संबंधित लोगों से अपील की कि वे तीन दिन में कब्जा हटा लें। इससे एयरपोर्ट विस्तार और टनल रोड निर्माण में तेजी आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...