रांची, अप्रैल 18 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हेथू एयरपोर्ट मैदान में मित्र के साथ घूमने गयी एक युवती के साथ थार गाड़ी पर आए दो मनचलों ने छेड़खानी की। दोनों ने पहले गाड़ी में लगा सायरन बजाकर युवती व युवक को डराया। इसके बाद उनसे पांच सौ-हजार रुपये की मांग करने लगे। रुपये नहीं होने की बात कहने पर दोनों उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इसी क्रम में भयवश युवती के साथ आए युवक ने ऑनलाइन दो सौ रुपये का भुगतान किया। इसके बाद दोनों मित्र जब वहां से निकलने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार हुए तो थार गाड़ी से आए एक युवक ने युवती के शरीर के साथ छेड़छाड़ की। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवती से की छेड़छाड़, बचाने आए रैपिडो चालक को पीटा मामले में डोरंडा में रहने वाली युवती की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहराई स...