रांची, मार्च 13 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची में चल रहे तीन दिवसीय सीबीआरएन (रासायनिक, जैविक, रेडियो धर्मिता व आणविक) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक मॉक अभ्यास किया गया। शुक्रवार को यह अभ्यास नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम की ओर से किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य रासायनिक, जैविक, रेडियोधर्मिता व आणविक जैसे हानिकारक पदार्थों से आपात स्थिति में निपटना था, ताकि जान-माल का नुकसान नहीं हो। इस मॉक अभ्यास का उद्देश्य किसी संभावित सीबीआरएन आपदा की स्थिति में हवाई अड्डा प्रबंधन तथा विभिन्न संबंधित एजेंसियों की तत्परता, समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का परीक्षण एवं सुदृढ़ीकरण करना था। अभ्यास के दौरान संभावित आपदा की एक काल्पनिक स्थिति का निर्माण कर उससे निपटने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। ...