धनबाद, मार्च 11 -- धनबाद। श्री पार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्हें मेयर बनने पर बधाई दी और सांकेतिक हवाई जहाज भेंट कर सम्मानित किया। संजीव सिंह ने कहा कि वे शहर के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने धनबाद में एयरपोर्ट स्थापना, बस स्टैंड सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए मिशन को समर्थन देने का भरोसा दिया। अविनाश पांडेय ने बताया कि यह अभियान जनभागीदारी पर आधारित है, जिसमें सभी सदस्य समन्वयक के रूप में कार्य कर रहे हैं और केवल एक संरक्षक मंडल बनाया गया है। इस अवसर पर मेयर को दामोदर को जीने दो पुस्तक भी भेंट की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.