एयरपोर्ट पार्किंग स्थल से उपकरण की चोरी
रांची, अगस्त 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एयरपोर्ट पड़ाव स्थल से चोरों ने मुख्य सर्वर बूथ में रखे इनवर्टर, दो पीसी, हैंड मशीन, डीवीआर, कैमरा और केबल वायर की चोरी कर ली है। मामले में एयरपोर्ट पार्किंग मैनेजर अविनाश चंद तिवारी की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सूचक जब सुबह में कार्यस्थल पर पहुंचे तो पाया कि मेन सर्वर में रखा हजारों रुपये मूल्य का कीमती सामान गायब है। बताया गया कि इससे पूर्व भी चोरों ने पिछले 19 मार्च को वहां से सभी कीमती उपकरण, नगदी और केबल वायर की चोरी कर ली थी। इस मामले में भी केस दर्ज कराया गया है। इसके बावजूद दोनों मामले में अभी तक पुलिस चोरों का न तो पता लगा सकी है और न ही चोरी गए सामान बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.