गाज़ियाबाद, दिसम्बर 17 -- ट्रांस हिंडन। हिंडन एयरपोर्ट छह साल पहले ही चालू हो गया था और करीब नौ माह पहलें व्यावसायिक उड़ानें भी यहां से शुरू हो चुकी हैं, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने की राह आसान नहीं है। चार लेन का मुख्य मार्ग होने के बाद भी एयरपोर्ट कट तक पहुंचने के लिए लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ रहा है। मेन वजीराबाद रोड से सिकंदरपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर हिंडन एयरपोर्ट है। इस संपर्क मार्ग को चौड़ा करने की कवायद भी शुरू हो गई है। नाला तैयार हो चुका है और आगे की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। संपर्क मार्ग पर पहुंचने से पहले ही लोगों को हर समय जाम से जूझना पड़ रहा है। मेन वजीराबाद रोड दिल्ली तक जाता है और यह मार्ग चार लेन का है। डिवाइडर के साथ कई जगहों पर फुटपाथ भी है। बावजूद इसके वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ रहा है। एयरपोर्ट के ...