प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज। यात्री सेवा अभियान 2026 और गांधी जयंती के अवसर पर एयरपोर्ट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यवाहक विमानपत्तन निदेशक सुविज्ञ चंद्र के नेतृत्व में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, इंडिगो, अकासा, यूपीएसएसएफ और एलायंस एयर के प्रतिनिधियों ने अभियान में हिस्सा लिया। एयरपोर्ट परिसर में साफ-सफाई कर यात्रियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान उन्होंने सभी स्टेकहोल्डरों को एयरपोर्ट परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों को भी इसके लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मदन मोहन मालवीय पार्क में चला स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- स्वच्छता रथ के साथ निकली प्रभात फेरी, कोर परिसर में हुआ पौधरोपण यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ परिचालन रेंज में स्वच्छता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...