एयरपोर्ट पर यात्रा सेवा अभियान का हुआ आगाज
रिषिकेष, सितम्बर 17 -- यात्रियों को बेहतर सुविधा, सहजता और सुरक्षित यात्रा का अनुभव देने के उद्देश्य से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गुरुवार को 24 दिवसीय यात्री सेवा अभियान-2026 शुरू हुआ। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद यात्रियों को आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन दिया गया। अभियान में एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने यात्रियों की सुविधा, सेवा, सुरक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति भी आकर्षण का केंद्र रही। पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति ने यात्रियों का ध्यान खींचा। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि अभियान के दौरान यात्रियों को एयरपोर्ट की सुविधाओं की जानकारी देने, समस्याओं में सहायता करने और यात्रा प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.