हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 21 -- बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के किशनगंज दौरे में हुए एक वाकये से प्रशासनिक हलके में हलचल मच गई है। मुख्य सचिव जैसे ही मंगलवार को किशनगंज एयरपोर्ट पर उतरे, तो व्यवस्था देखकर स्थानीय प्रशासन से नाराज हो गए। जिला प्रशासन ने उनके लिए पश्चिम बंगाल के रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ी उपलब्ध कराई थी। बंगाल नंबर की गाड़ी देखते ही प्रत्यय अमृत भड़क गए और उसमें बैठने से साफ इनकार कर दिया। फिर वह दूसरी गाड़ी में बैठकर समाहरणालय गए। वहां डीजीपी विनय कुमार के साथ अधिकारियों की बैठक ली और बिना लंच किए ही पटना लौट गए। मुख्य सचिव की नाराजगी प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रत्यय अमृत ने जब एयरपोर्ट पर बंगाल नंबर की गाड़ी में बैठने से इनकार कर दिया, तब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वे पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त की सर...