एयरपोर्ट पर फर्जी वीजा के साथ यात्री को पकड़ा
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली। थाईलैंड से भारत लौटे यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन स्टांप से छेड़छाड़ और चीन के फर्जी वीजा लगवाने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी ने चीन का वीजा क्यों और किससे लगवाया था।पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय अशोक कुमार हरियाणा के करनाल में रहता है। 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे बैंकॉक से दिल्ली पहुंचा था। इमिग्रेशन जांच के दौरान उसके भारतीय पासपोर्ट में कई गड़बड़ियां मिलीं।पुलिस के मुताबिक इमिग्रेशन के अधिकारियों ने शिकायत में बताया कि पासपोर्ट पर दिल्ली इमिग्रेशन का 4 जनवरी 2022 का डिपार्चर स्टांप मिला, जबकि रेकॉर्ड के अनुसार यात्री ने 6 जनवरी 2023 को देश छोड़ा था। यह भी पढ़ें- नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक, मिला चीनी पासपोर्ट; कौन है जॉर्डन ब्राउन? थाईलैंड आने-जाने के स्टांप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.