नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तकरीबन 23 करोड़ रुपये का गांजा बरामद हुआ है। अफसरों ने बताया कि 22 फरवरी को थाईलैंड के क्राबी से दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन पर पहुंचे दो भारतीय यात्रियों को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई। जांच में उनके पास से नशीले पदार्थ से भरी कुल 14 पॉलीथिन की थैलियां बरामद हुईं। यह पैकेट दो अलग-अलग ट्रॉली बैग में छिपाए गए थे। बरामद पदार्थ का कुल वजन 23.936 किलोग्राम है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...