नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने 17 अगस्त को अलग-अलग कार्रवाई में संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा, विदेशी मुद्रा और सोना बरामद किया। तीनों मामलों में आगे की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- आईजीआई एयरपोर्ट पर तीन अलग-अलग मामलों में गांजा, डॉलर और सोना बरामद पहला मामला पहले मामले में खुफिया सूचना और यात्रियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारियों ने फ्लाइट 6ई-1064 की गहन तलाशी ली। इस दौरान विमान में छूटा हुआ एक पैकेट मिला, जिसमें 498 ग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) था। बरामद पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।दूसरा मामला दूसरे मामले में डीआरआई से मिली विशेष सूचना के आधार पर दुबई जाने वाली ...