अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में बाधक बनी विद्युत लाइनों को हटाने पर खर्च हुए 11.62 करोड़ रूपए का प्रशासन ने विद्युत विभाग से हिसाब मांगा है। विभाग ने अब उपयोगिता प्रमाण पत्र व कार्य की निरीक्षण रिपोर्ट भी नहीं दी है। प्रशासन ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए तकनीकी रिपोर्ट और खर्च का विवरण तलब किया है। धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के मार्ग में बाधक बिजली की लाइनों और खंभों को हटाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा 11,62,81,971 रुपये स्वीकृत किए गए थे। यह पूरी धनराशि विद्युत विभाग को हस्तांतरित की जा चुकी है। नियम के अनुसार, विभाग को इस धनराशि के खर्च का विवरण (42-आई सर्टिफिकेट) और कार्य की प्रगति रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेजनी थी, जो अब तक नहीं भेजी गई है। पिछले दिनों मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.