नई दिल्ली, जून 5 -- जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट से एक बेहद हैरान करने वाला वाडियो सामने आया है। एयरपोर्ट पर खड़े एक लुफ्तांसा एयरलाइन्स के एक बोइंग 787 विमान का सामने का लैंडिंग गियर कुछ इस तरह टूटा कि विमान के आगे का हिस्सा धरती को छूने लगा। बताया गया कि विमान में यात्री सवार नहीं हुए थे और उससे पहले ही विमान टूट गया। जब एयरपोर्ट पर खड़े-खड़े विमान का यह हाल है तो उड़ान भरने के बाद इसके परखच्चे ही उड़ सकते थे। लुफ्थांसा एयरलाइन्स की तरफ से कहा गया कि कोई भी यात्री विमान में नहीं था। हालांकि चालक दल के कुछ सदस्य विमान के अंदर थे। इस घटना में चालक दल के कुछ सदस्यों को चोट भी आई है और उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह विमान कुछ ही देर में उड़ान भरने वाला था। इसे फ्रैंकफर्ट से लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरना था। खड़े-खड़े ही विमान क...