लखनऊ, मार्च 23 -- अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक और टैक्सी वे सोमवार को शुरू हो गया। अब टैक्सी वे की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इससे विमान रनवे पर उतरने के बाद टैक्सी वे से एप्रन की ओर चले जाएंगे। इससे विमानों का रनवे पर खर्च होने वाला समय बचेगा। साथ ही एयरपोर्ट पर विमानों की होल्डिंग क्षमता बढ़ सकेगी। एक समय में पहले से अधिक विमान आपरेशन के लिए तैयार हो सकेंगे। लखनऊ एयरपोर्ट पर रोजाना 110 से 116 फ्लाइटों का संचालन होता है। इसमें सुबह छह से नौ और दोपहर एक से शाम चार बजे तक पीक समय में अधिक विमानों का संचालन होता है। प्रतिदिन लखनऊ एयरपोर्ट से लगभग 17 हजार यात्री सफर करते हैं। सालाना 17 प्रतिशत वृद्धि लखनऊ एयरपोर्ट पर दर्ज की जा रही है। लखनऊ एयरपोर्ट पर टैक्सी वे की संख्या उसकी मौजूदा क्षमता के अनुसार कम है। विशेषकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.