लखनऊ, मार्च 24 -- चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को कई घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जेद्दा और मस्कट जाने वाली उड़ानें करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुईं, जबकि मुंबई से आने वाली आकाशा एयर की फ्लाइट लगभग दो घंटे विलंब से पहुंची। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, जेद्दा से आने वाली सऊदी अरेबियन एयरलाइंस की फ्लाइट (एसवी-892) निर्धारित समय रात 12.50 बजे के बजाय 1.48 बजे पहुंची। इसी तरह दम्माम से आने वाली फ्लाइनास की उड़ान (एक्सवाई-896) सुबह 5.15 बजे के बजाय 6.25 बजे पहुंची। मस्कट से आने वाली सलाम एयर की फ्लाइट (वीओ-705) भी निर्धारित समय 3.45 बजे के बजाय 4.38 बजे पहुंची। प्रस्थान करने वाली उड़ानों में भी देरी देखी गई। लखनऊ से जेद्दा जाने वाली फ्लाइट निर्धारित समय 2.30 बजे क...