देहरादून, मार्च 13 -- देहरादून। उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने सांसद व राज्य सड़क परिवहन मंत्री अजय टम्टा को पत्र लिखा है। इसके माध्यम से उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कंपनी द्वारा अधिक पार्किंग शुल्क वसूल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टैक्सी वाहनों से 345, प्राइवेट वाहनों से 30 रुपये पार्किंग शुल्क वसूल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पार्किंग शुल्क को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...