रिषिकेष, अप्रैल 25 -- देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर संचालित प्रीपेड टैक्सी चालकों ने एयरपोर्ट पर ओला-उबर संचालन को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा को ज्ञापन सौंप कर ओला-उबर काउंटर हटाने की मांग की है। शनिवार को थानो क्षेत्र स्थित लेखक गांव में प्रीपेड टैक्सी चालकों ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपा। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष संजय सिंधवाल ने कहा कि ओला-उबर काउंटरों के कारण स्थानीय प्रीपेड टैक्सी चालकों की आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है, जबकि वे लंबे समय से एयरपोर्ट पर नियमों के तहत सेवा दे रहे हैं। कहा कि प्रीपेड टैक्सी व्यवस्था यात्रियों को सुरक्षित और पारदर्शी सेवा देती है, उन्होंने मांग की कि एयरपोर्ट परिसर में सभी सेवाओं के लिए समान नियम लागू हों और स्थानीय चालकों के हितों की रक्षा की जाए। सभासद ईश्वर रोथान ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.