पूर्णिया, मार्च 2 -- हरदा, एक संवाददाता।केनगर प्रखंड के गोआसी पंचायत अंतर्गत गोआसी और बिसरिया गांव के किसानों ने पंचायत भवन परिसर में बैठक कर 'किसान संघर्ष समिति' का गठन किया। बैठक में प्रस्तावित सड़क और एयरपोर्ट से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई। किसानों ने बताया कि पुर्णिया एयरपोर्ट को एनएच 31 हरदा से जोड़ने के लिए 45 मीटर चौड़ी चार लेन सड़क, एरोसिटी और कार्गो सिटी निर्माण की घोषणा की गई है। इस परियोजना के लिए बड़ी मात्रा में उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण की आशंका जताई जा रही है। किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वे अपनी जमीन के अधिग्रहण का विरोध करेंगे। बैठक में किसानों ने कहा कि पिछले दो महीनों से गांव में अनिश्चितता का माहौल है। जमीन छिनने की आशंका से किसान मानसिक तनाव में हैं। कई किसान स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.