धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद। पार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट मिशन के तहत प्रवीण गोधा और अविनाश पाण्डेय ने मंगलवार को विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो से मुलाकात की। मौके पर धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को प्रमुखता से रखा गया। विस अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि धनबाद में एयरपोर्ट की मांग पूरी तरह जायज है और एयरपोर्ट का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग और कोडरमा जिले में चल रहे हस्ताक्षर अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह एक सशक्त जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है, जिससे वे काफी प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री के समक्ष उक्त मुद्दे को रखने का आश्वासन दिया। विस अध्यक्ष को बताया गया कि तोपचांची (मतारी क्षेत्र) में लगभग 800 एकड़ सरकारी भूमि की पहचान कर ली गई है, जो एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.