लखनऊ, जुलाई 28 -- साइबर जालसाजों ने वीडियो काल कर एयरपोर्ट से सेवानिवृत्त निदेशक भोलानाथ प्रसाद भगत और उनकी पत्नी को एक हफ्ते डिजिटल अरेस्ट कर 70 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने भोलानाथ प्रसाद के आधारकार्ड से लिए गए सिम से आतंकियों से बातचीत का हवाला देकर देशद्रोह का आरोप लगाया। खुद को पुलिस, एटीएस और एनआईए का अफसर बताकर उन्हें जेल भेजने और भविष्य खराब करने धमकी दी थी। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर आलोक राव के मुताबिक पीड़ित भोलानाथ प्रसाद भगत जानकीपुरम स्थित सहारा ग्रेस अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को उनकी पत्नी माधुरी भगत के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह लखनऊ पुलिस हेड क्वार्टर स...