एयरपोर्ट के बाद अब UAE के गैस फील्ड पर ईरान का हमला, हर तरफ धुआं ही धुआं
नई दिल्ली, मार्च 17 -- ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के प्रमुख प्राकृतिक गैस क्षेत्र शाह पर ड्रोन हमला कर आग लगा दी है। यह हमला सऊदी अरब सीमा के निकट स्थित इस क्षेत्र पर हुआ, जो अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) और अमेरिकी कंपनी ऑक्सीडेंटल पेट्रोलियम द्वारा संयुक्त रूप से संचालित है। यूएई सरकार ने पुष्टि की है कि हमले के बाद क्षेत्र में परिचालन पूरी तरह निलंबित कर दिया गया है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह घटना अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के 18वें दिन हुई है, जिसमें ईरान खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। हमले से एक दिन पहले ईरान ने दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ईंधन टैंक को निशाना बनाया था, जिससे शहर के ऊपर काला धुआं छा गया और उड़ानें कुछ समय के लिए रोकनी पड़ीं। मंगलवार सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.