एयरपोर्ट के पास कार रोक परिवार से रंगदारी मामले में दो गिरफ्तार, कार जब्त
गया, मई 22 -- गया से बोधगया आ रहे कार सवार परिवार से गुरुवार को रंगदारी मांगने के मामले में बोधगया थाने की पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने बोधगया थाने में लिखित शिकायत की थी। पीड़त ने कहा कि गया से बोधगया आने के दौरान एयरपोर्ट के पास रास्ते में चार लड़कों ने हमारी कार रोक ली। गाड़ी में सवार मेरी पत्नी व बेटी को उतारकर वास्तु विहार के पीछे यार्ड में ले जाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बोधगया एसडीपीओ सौरव जायसवाल व बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को निर्देश दिया था।थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान घटना में शामिल वजीरगंज थाने के जमुआंवा गांव के भोला सिंह व टनकुप्पा थाने के मखदुमपुर गांव का रहने वाला अंकित सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही यार्ड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.