गोरखपुर, अप्रैल 16 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। नगर निगम, गोरखपुर ने एयरपोर्ट के उत्तर दिशा में स्थित चारुचन्द्र दास ट्रस्ट टीबी अस्पताल के सामने खाली भूमि पर अस्थायी वाहन पार्किंग संचालन के लिए ई-निविदा आमंत्रित की हैं। चयनित संचालनकर्ता को 11 माह की अवधि के लिए पार्किंग संचालन का जिम्मा दिया जाएगा, जिसे कार्य संतोषजनक रहने पर आगे बढ़ाया भी जा सकता है।अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि पार्किंग संचालन के लिए न्यूनतम निविदा धनराशि 51 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जबकि धरोहर धनराशि 8 लाख रुपये तय की गई है। निविदा प्रपत्र का मूल्य जीएसटी सहित 5900 रुपये रखा गया है। यह भी पढ़ें- टेंडर प्रक्रिया में देरी पर सख्ती, तीन दिन में निर्णय न लेने पर होगी कार्रवाई इच्छुक आवेदक 17 अप्रैल से ई-निविदा डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि निविदा अपलोड करने की अं...