पूर्णिया, मई 5 -- पूर्णिया, धीरज। अंग्रेजों के जमाने का शहर अब ओल्ड पूर्णिया बन जायेगा। केनगर प्रखंड (पूर्णिया एयरपोर्ट के आसपास) में न्यू पूर्णिया बसने वाला है। एयरपोर्ट की सुविधा के अलावा पूर्णिया-पटना एक्सप्रेसवे भी केनगर प्रखंड के इलाकों से होकर गुजरने वाला है। नेशनल हाईवे 107 पहले से ही है। न्यू इंडस्ट्रियल एरिया भी इसी इलाके में बनाने को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्षेत्र में एयरोसिटी के निर्माण की भी योजना है। इसलिए न्यू टाउनशिप केनगर प्रखंड क्षेत्र में बसाई जा सकती है। बिहार सरकार ने राज्य में सुनियोजित शहरीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास का फैसला किया है। इसमें पूर्णिया शहर को भी चुना गया है। इसके साथ ही इन सेटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तां...