धनबाद, अप्रैल 24 -- धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण के लिए राज्य सरकार से जमीन की मांग को लेकर शुक्रवार को सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। गुरुवार को सांसद कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सांसद ढुलू महतो ने कहा कि हजारों की संख्या में धनबादवासी धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। गोल्फ ग्राउंड में शुक्रवार की सुबह सात बजे लोग जुटेंगे। वहां से प्रदर्शन करते हुए रणधीर वर्मा चौक जाएंगे, जहां धरना एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में सांसद ने कहा कि एयरपोर्ट धनबाद की चिरप्रतीक्षित मांग है। सांसद बनने के साथ ही इसके लिए प्रयास कर रहा हूं। कई केंद्रीय मंत्रियों से लगातार मामले को लेकर मिलता रहा हूं। यह भी पढ़ें- केंदुआ गैस रिसाव के मुद्दे पर संयुक्त मोर्चा ने दिया धरना केंद्र सरकार धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण क...