वाराणसी, अगस्त 19 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। एयरपोर्ट पर हुईं घटनाओं की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम ने बुधवार को शुरू कर दी। महानिदेशालय की दो सदस्यीय टीम इंडिगो के विमान से बुधवार को दिन में 11.35 बजे पहुंची। टीम ने टर्मिनल भवन में शिवसेना नेता कमलेश राय की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलने वाले स्थान पर गई और पूछताछ की। ऑडिट, सेफ्टी और संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की पड़ताल की।टीम गुरुवार और शुक्रवार को भी जांच करेगी। इस दौरान रनवे के पास निर्माण सामग्री फैलाने से विमान संचालन पर पड़े असर की भी जांच होगी। वहीं एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि नियमित ऑडिट हर साल अगस्त में होती है। यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर घटनाओं की जांच डीजीसीए करेगा मौजूदा जांच भी उसी निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि ऑडिट के दौरान...