नई दिल्ली, जुलाई 1 -- भारती एयरटेल की नॉन-बैंकिंग फाइनेंसिंग कंपनी एयरटेल मनी (Airtel Money IPO) के आईपीओ की लॉन्चिंग होने वाली है। इससे पहले, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से कंपनी को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, एयरटेल मनी ने रिजर्व बैंक से लाइसेंस मिलने के बाद अपना कमर्शियल कामकाज शुरू कर दिया है। भारती एयरटेल ने बुधवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि एयरटेल मनी के पास RBI से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिला है। यह सर्टिफिकेट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 के सेक्शन 45 IA के तहत जारी किया गया है। कंपनी ने कहा कि RBI से मिले रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के आधार पर एयरटेल मनी ने 'टाइप II नॉन-डिपॉजिट एक्सेप्टिंग नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी' के तौर पर अपना कमर्शियल कामकाज शुरू कर दिया है।क्या कहा रिजर्व बैंक ने? हालांकि, रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया कि आर...