नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- नई दिल्ली। भारती एयरटेल की वित्तीय-प्रौद्योगिकी इकाई एयरटेल मनी ने बुधवार को लंदन शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की योजना की घोषणा की। कंपनी ने लंदन शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि संकेतात्मक कीमत और निर्गम के आकार की सीमा समेत पेशकश से जुड़ी जानकारी अक्तूबर, 2026 के शुरुआत में जारी होने वाली विवरण पुस्तिका में दी जाएगी। कंपनी के आईपीओ की अंतिम पेशकश कीमत अक्तूबर के मध्य में घोषित होने की उम्मीद है। एयरटेल मनी के सीईओ इयान फेराओ ने कहा कि कंपनी करीब 5.3 करोड़ मासिक उपयोगकर्ताओं के साथ अफ्रीका का सबसे बड़ा वित्तीय-प्रौद्योगिकी मंच बन गई है। यह भी पढ़ें- 8 साल पुरानी कंपनी, 1.5 करोड़ शेयरों का IPO.सिर्फ सेबी की मंजूरी का इंतजार इससे कंपनी को मजबूत राजस्व वृद्धि और उद्योग में अच्छा लाभ हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...