नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- लखनऊ। भारती एयरटेल ने एक वर्ष में पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4300 से अधिक नई 5जी साइट स्थापित करके अपने नेटवर्क का विस्तार किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी 48 जिलों में यह विस्तार किया गया। प्रतिदिन औसतन 12 नई साइट जोड़ते हुए एयरटेल ने 'हाई-स्पीड कनेक्टिविटी' का तेजी से विस्तार किया। इससे ग्राहकों को काम, शिक्षा, मनोरंजन और डिजिटल भुगतान के लिए निरंतर एवं स्थिर सेवाएं मिलेंगी। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या और झांसी सहित सभी जिलों में ग्राहक इस विस्तारित नेटवर्क का सीधे लाभ उठाएंगे। इससे शहरी एवं ग्रामीण बाजारों में नागरिकों, छात्रों, सूक्ष्म उद्यमियों और सरकारी संस्थानों की दैनिक डिजिटल जरूरतों को पूरा करने में सुविधा मिलेगी।''
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.