नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने मंगलवार को प्रायोरिटी पोस्टपेड सेवा शुरू करने की घोषणा की। इसके लिए उसने अपने 5जी नेटवर्क को नेटवर्क स्लाइसिंग तकनीक की उन्नत क्षमताओं से सशक्त बनाया है। यह सेवा उन व्यस्त ग्राहकों के लिए तैयार की गई है जो काम, मनोरंजन या ऑनलाइन कार्यों के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी पर निर्भर रहते हैं। इसके लिए प्लान 449 रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) से शुरू है। पिछले एक साल में अमेरिका, सिंगापुर, ब्रिटेन और मलेशिया जैसे कई देशों में स्लाइसिंग आधारित 5जी सेवाएं शुरू की गई हैं। भारत में अपनी तरह का यह पहला कदम है। एयरटेल प्रायोरिटी सेवा सभी पोस्टपेड प्लान पर उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...