नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारती एयरटेल ने प्रीपेड के बाद पोस्टपेड मोबाइल प्लान की कीमतों में 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने नए पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं, जिनमें हर साल एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान मुफ्त रोमिंग की सुविधा मिलेगी। नए प्लान आठ अक्टूबर 2026 से लागू होंगे। मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को एक महीने के भीतर उनके मौजूदा प्लान के सबसे नजदीकी अधिक कीमत वाले प्लान में स्थानांतरित किया जाएगा। इस तरह से ग्राहकों के लिए नया पोस्टपेड प्लान मौजूदा प्लान के मुकाबले 50 रुपये महंगा होगा। कंपनी के मुताबिक नए पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को पहले से अधिक सुविधाएं दी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Airtel ने महंगे किए Postpaid Plans, अब देने होंगे Rs.50 ज्यादा; विदेश जाने वालों को मिलेगा Free Data और Calling आठ अक्टूबर ...