लखीसराय, जून 17 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। एयरटेल कंपनी की कथित अनुचित नीतियों और स्थानीय दुकानदारों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैये के विरोध में क्षेत्र के मोबाइल व्यवसायियों ने सामूहिक रूप से बड़ा निर्णय लिया है। दुकानदारों ने घोषणा की है कि अगले पांच दिनों तक उनकी दुकानों पर एयरटेल की नई सिम एक्टिवेशन एवं रिचार्ज संबंधी सेवाएं बंद रहेंगी। मोबाइल व्यवसायियों का कहना है कि कंपनी की कुछ नीतियों के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद संतोषजनक समाधान नहीं मिलने पर यह कदम उठाने का निर्णय लिया गया है.व्यवसायियों ने बताया कि यह आंदोलन उनके अधिकारों की रक्षा तथा बेहतर व्यावसायिक माहौल की मांग को लेकर किया जा रहा है।दुकानदारों ने ग्राहकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस निर्णय से आम उपभ...