सोनभद्र, जून 26 -- सांगोबांध। म्योरपुर और बभनी ब्लाक क्षेत्र के पूर्वी क्षेत्र के लगभग दर्जनों गांवों में पिछले तीन सप्ताह से एयरटेल और जिओ नेटवर्क फेल होने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सांगोबांध तथा बैना में लगे एयरटेल जिओ से मिलने वाला नेटवर्क नहीं काम कर रहा। फोन लगाते ही कट जाता है तथा काल रिसीव होने पर आवाज ही नहीं आती है, जिससे इमरजेंसी सेवा के लिए फोन करना मुश्किल हो गया है। क्षेत्रीय ग्रामीण राजकुमार गुप्ता, बालमुकुंद जायसवाल, अशोक कुमार, अखिलेश कुमार, जयराम आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए नेटवर्क व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की है, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...