सीवान, अप्रैल 11 -- (गोपालपुर,से खुर्शीद आलम)। प्रखंड क्षेत्र के एम.एस. उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, हुसैनगंज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कक्षा 11वीं में विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन लिया जा रहा है। विद्यालय में कक्षा 11वीं के लिए विज्ञान एवं कला संकाय में 256-256 सीटें तथा वाणिज्य संकाय में 255 सीटें निर्धारित हैं। अब तक विज्ञान संकाय में 20, कला संकाय में 20 एवं वाणिज्य संकाय में 10 छात्रों का नामांकन हो चुका है। वहीं कक्षा 9वीं में भी 30 छात्रों का नामांकन संपन्न हो गया है।नामांकन प्रक्रिया के संचालन को लेकर विद्यालय प्रबंधन ने जिम्मेदारियां तय की हैं। कक्षा 9वीं में नामांकन की प्रक्रिया सैयद अमीर ईमाम के देखरेख...