छपरा, जून 8 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार नगरपालिका उप निर्वाचन के लिए प्रयुक्त होने वाली बेल निर्मित एम टू मॉडल की मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य सोमवार को जिला स्कूल स्थित चिन्हित वेयरहाउस के परिसर में सम्पन्न हो गया। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अभियंता असलम ने मास्टर प्रशिक्षकों की सहायता से मशीनों की सूक्ष्मता से जांच पड़ताल की। ईवीएम के मानक सुरक्षा प्रावधानों और एफएलसी के दौरान अपनाए जाने वाले सभी जरूरी प्रोटोकॉल के तहत वेयरहाउस को खोला गया तत्पश्चात मशीनों की जांच की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जांचकर्ताओं ने सभी मशीनों की बारी बारी से जांच की. सर्वप्रथम मशीनों को भौतिक रूप से दुरुस्त किए गया। यह भी पढ़ें- नगरपालिका चुनाव के लिए सारण पहुंची मल्टीपोस्ट ईवीएम उनके खराब या क्षतिग्रस्त पार्ट्स बदले गए फिर बैलेट यूनिट को कंट्रोल य...