सीवान, अगस्त 29 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। आशा कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर जुलाई माह में जारी एम-आशा एप आधारित मासिक जिला रैंकिंग में सीवान ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले में कुल 3 हजार 4 आशा कार्यकर्ताओं में से 2 हजार 992 सक्रिय पायी गयीं। इसके साथ ही जिले की सक्रियता दर 99.60 प्रतिशत रही, जो राज्य के औसत 85.21 प्रतिशत से 14.39 प्रतिशत अंक अधिक है।

शीर्ष स्थान पर जिले एम-आशा एप के आधार पर जारी रैंकिंग में कैमूर और शिवहर ने 100 प्रतिशत सक्रियता के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, 99.60 प्रतिशत सक्रियता के साथ सीवान जिला तीसरे स्थान पर रहा। शीर्ष पांच जिलों में बक्सर 99.39 प्रतिशत और मधेपुरा 99.31 प्रतिशत सक्रियता के साथ शामिल हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में आशा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका जिले में आशा कार्यकर्ताओं की बेहतर ...