देवघर, मई 10 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवीपुर प्रखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन प्लास्टिक पार्क को अब सीधे एम्स सब पावर ग्रिड (पीएसजी) से निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाएगी। इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद प्लास्टिक पार्क परिसर के भीतर अलग से पावर सब स्टेशन (पीएसएस) बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। प्रशासन का मानना है कि इससे न केवल परियोजना की लागत और समय की बचत होगी, बल्कि उद्योगों को गुणवत्तापूर्ण और लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस संबंध में उपायुक्त देवघर द्वारा एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें बिजली आपूर्ति व्यवस्था, भूमि संबंधित मामलों और निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, डीजीएम, जियाडा के अधिकारी, देवीपुर अंचलाधिकारी समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौ...