गोरखपुर, अप्रैल 24 -- सोनबरसा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र व पिपराइच ब्लाक के सोनबरसा बाजार में बुधवार को एम्स अस्पताल और एमएमयू सीएचसी पिपराइच की टीम ने आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाकर निःशुल्क टीवी की स्क्रिनिंग की। एआई मशीनों द्वारा 118 लोगों की जांच की गई। जिसमे 5 लोगों में टीवी पॉजिटिव पाया गया। डाक्टरों ने 80 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ राजेश झा ने सोनबरसा बाजार का दौरा कर लगाएं गए आयुष्मान आरोग्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान एमएमयू टीम के डॉ सुनील कुमार राय, फार्मासिस्ट संजय यादव, टेक्निशियन महफूज आलम, स्टाप नर्स जुनैद अहमद, राम अशीष, यूपीटीएसयू से पारुल दिक्षित, सीएचओ रंजना भारती, शिवानी गुप्ता, कृतिका सिंह, एएनएम स्नेहलता सिंह और एम्स टीम के डिपार्टमेंट ऑफ कम्यूनिटी एंड मेडिसिन डॉ. यू. व्यं...