गुड़गांव, मार्च 23 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने माजरा (रेवाड़ी) में बन रहे देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शैक्षणिक सत्र शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ ही एम्स रेवाड़ी में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से एमबीबीएस के पहले बैच के दाखिले का रास्ता साफ हो गया है। मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक संचार के अनुसार संस्थान को शुरुआत में 50 एमबीबीएस सीटों के साथ पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, संस्थान की योजना भविष्य में इन सीटों की संख्या को बढ़ाकर 100 करने की है। यह मंजूरी फरवरी में संस्थान द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के बाद मिली है। केंद्रीय राज्य मंत्री और गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने इस महत्वपूर्ण विकास की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही यहां न ...