रायबरेली, मार्च 18 -- रायबरेली,संवाददाता। एम्स रायबरेली ने चिकित्सा जगत में एक नई मिसाल कायम की है। संस्थान ने दुर्लभ और जटिल रोग 'जेली बेली' यानी स्यूडोमिक्सोमा पेरिटोनाई (PMP) का सफल उपचार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस क्षेत्र में उन्नत तकनीक और विशेषज्ञता के साथ यह सर्जरी पहली बार सफलतापूर्वक संपन्न की गई है, जिससे जहां एम्स के चिकित्सकों में उत्साह है, वहीं आम लोगों में भी संस्थान के प्रति भरोसा और बढ़ा है। डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी के दौरान व्यापक साइटोरिडक्टिव सर्जरी (CRS) की गई, जिसमें टोटल पेरिटोनेक्टोमी, राइट हेमीकोलेक्टोमी और मल्टीविसेरल रिसेक्शन जैसी अत्यंत जटिल प्रक्रियाएं शामिल थीं। इसके बाद 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तापमान पर माइटोमाइसिन-सी के साथ अत्याधुनिक HIPEC तकनीक का उपयोग किया गया, जो इस उपचार की सफलता में निर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.