गोरखपुर, अगस्त 14 -- गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एम्स में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका थीम रक्त सेवा-हर बूंद राष्ट्र के नाम रहा। इस थीम के तहत विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड सेंटर विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 31 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर ब्लड सेंटर, ग्राउंड फ्लोर, आईपीडी ईस्ट में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ मूर्ति, डॉ. चेतन साहनी, डॉ. मोनिशा, डॉ. निरंजन, पारसा, रूबी, आरती मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रक्तदान में युवाओं ने दिखाया देशसेवा का जज्बा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...