गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में मरीजों के इलाज के लिए नई पहल की है। एम्स अत्याधुनिक प्राइवेट वार्ड का निर्माण करा रहा है। इसकी क्षमता 15 बेड की होगी। इसका निर्माण जल्द पूरा कराकर मरीजों के लिए संचालित करने की तैयारी है। कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि वर्तमान में कई मरीज और उनके परिजन निजी वार्ड की मांग करते हैं, लेकिन सीमित व्यवस्था के कारण उन्हें यह सुविधा नहीं मिल पाती। नए 15 बेड के प्राइवेट वार्ड के शुरू होने के बाद मरीजों को अधिक आरामदायक और व्यवस्थित माहौल में उपचार मिल सकेगा। इसके साथ ही वॉर्ड में मरीजों के साथ ही उनके तीमारदारों के लिए भी बेड कि व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें- रिहायशी मकानों में चल रहे अस्पताल, हादसे के बाद ही जागता है सिस्टम कार्यकारी निदेशक ने बताया कि वॉर्ड के ल...