गोरखपुर, अगस्त 14 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एम्स ने कॉर्निया प्रत्यारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में अब तक सात कॉर्निया प्रत्यारोपण सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। इससे दोनों आंखों की कॉर्निया संबंधी बीमारी से दृष्टिहीन हुए चार मरीजों को नई रोशनी मिली है। प्रत्यारोपण के बाद मरीजों की दृष्टि में सुधार के साथ उनकी रोजमर्रा की जिंदगी भी आसान हुई है। सर्जरी डॉ. नेहा सिंह ने रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम के साथ की है। यह भी पढ़ें- अंगदान जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम: प्राचार्यसर्जरी टीम की भूमिका नेत्र रोग विभाग की फैकल्टी इंचार्ज डॉ. अलका त्रिपाठी, डॉ. ऋचा अग्रवाल और डॉ. अमित थंगजाम ने कॉर्निया प्रत्यारोपण सेवाओं को और मजबूत करने की बात कही है। बताया कि प्रत्यारोपण के लिए कॉर्निया लायंस आ...