रायबरेली, जनवरी 29 -- रायबरेली,संवाददाता। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा सातवें राष्ट्रीय तंबाकू या स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को हुआ। यह आयोजन एक फरवरी तक चलने वाले इस सम्मेलन का मुख्य विषय तंबाकू या स्वास्थ्य यह आपका चुनाव रखा गया है। कार्यक्रम के पहले दिन देश भर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा छह गहन प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशालाओं का सफल संचालन किया गया। ‎ एम्स में आयोजित किए गए कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ करते हुए सरस्वती वंदना के साथ हुआ। आयोजन अध्यक्ष डॉ. भोलानाथ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्यों और साक्ष्य-आधारित तंबाकू नियंत्रण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। एम्स के प्रो. डॉ. नीरज कुमारी ने तंबाकू के घातक दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। वहीं वाइटल स्ट्रेटेजी...