गोरखपुर, जून 26 -- गोरखपुर। एम्स में सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। एम्स प्रशासन गैस्ट्रोइंट्रोलाजी और कार्डियोलाजी विभाग शुरू करने की तैयारी में है। इन दोनों विभागों के शुरू होने से हृदय रोग और पाचन तंत्र से जुड़ी जटिल बीमारियों का इलाज हो सकेगा। अब तक लिवर, पाचन तंत्र और दिल की गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को बाहर जाना पड़ता है। कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था की जा रही है। विभागों के संचालन के लिए चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी प्रारंभ है। आवेदन आने लगे हैं। सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलाजी शुरू होने के बाद लिवर, अग्न्याशय, पित्ताशय, आंत और पाचन तंत्र से संबंधित बीमारियों का इलाज हो...